सड़क हादसे में सलौनी के अधेड़ की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। सलौनी निवासी रिटायर्ड प्रोफेसर के बेटे की शुक्रवार शाम बिजनौर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार शाम गमगीन माहौल परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलौनी निवासी रिटायर्ड प्रोफेसर जेपी सिंह का बेटा अमरदीप (45) पीलीभीत की शुगर फैक्ट्री में काम करता था। शनिवार को अमरदीप अपनी सास की मौत की सूचना पर पत्नी ममता और बेटे विशाल के साथ कार से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। देर शाम बिजनौर क्षेत्र में अचानक अमरदीप कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में अमरदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ममता और विशाल घायल हो गए। अमरदीप की मौत की सूचना गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में उसके परिजन बिजनौर के लिए रवाना हो। ब्यूरो