फोटो फाइल संख्या 30 एचपीआर पीएच-15
पिकअप में ट्रक ने मारी टक्कर, दो घायल
-हाफिजपुर हाईवे के पास की घटना, दो लोग मामूली रूप से घायल
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत मुर्शिदपुर के पास रविवार सुबह एक ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। इससे पिकअप चालक और क्लीनर मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फरार ट्रक की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बुलंदशहर से मुजफ्फरनगर की ओर लोहे के स्क्रैप से भरी एक पिकअप जा रही थी। जैसे ही पिकअप बुलंदशहर रोड पर गांव मुर्शिदपुर के समीप पहुंची तो हापुड़ से गुलावठी की ओर जा रहे एक ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। जबकि पिकअप का चालक मुकेश व क्लीनर मामूली घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस क्रेन की मदद से ट्रक पिकअप को हटवाया। थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले में उन्हें अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।