फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर बिजली तार न बदलने से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली का तार न बदलने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन

गांव खुड़लिया में आए दिन बिजली आपूर्ति ठप होने से गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को सिंभावली के छोटे बिजलीघर पर हंगामा किया। ग्रामीणों ने सभी फीडर बंद कर आपूर्ति ठप कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।

सिंभावली के गांव खुडलिया के ग्रामीण ओमप्रकाश और जितेंद्र के नेतृत्व में शुक्रवार को छोटे बिजली घर पर पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव और जंगल में लगे बिजली के तार काफी पुराने होने के कारण जर्जर हो चुके हैं।
विज्ञापन


पिछले छह दिनों से लगातार तार टूटने से बिजली आपूर्ति कई-कई घंटों के लिए बाधित हो जाती है। इससे ग्रामीणों और किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी निगम के अधिकारी-कर्मचारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

बिजली सप्लाई प्रभावित होने से गर्मी का प्रकोप झेलने के साथ ही अपेक्षित सिंचाई न होने से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर में घुसकर सभी फीडर बंद कर बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप कर दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई ऊदल सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। एसडीओ जीपी शर्मा ने बताया कि जर्जर बिजली के तारों को बदलवाने का काम चल रहा है। जल्द ही खुड़लिया समेत सभी गांवों में जर्जर और पुराने तार बदलवा दिए जाएंगे।

एनएचएआई की क्रेन से कटी अंडर ग्राउंड केबिल
गढ़ नेशनल हाईवे पर एनएचआई द्वारा कराए जा रहे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के चलते शुक्रवार दोपहर क्रेन की चपेट में आकर अंडरग्राउंड लाइन का केबिल कट गया। इससे करीब 6 घंटे तक नगर की बिजली आपूर्ति बाधित रही।

गढ़ में नेशनल हाईवे पर वर्षों से अधूरे पड़े ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शुक्रवार दोपहर हाईवे किनारे भूमि से मिट्टी खोदकर ओवर ब्रिज पर भराव कर रही क्रेन की चपेट में आकर बिजली लाइन की अंडरग्राउंड केबिल कट गई।
विज्ञापन


इससे नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बिजली निगम के कर्मचारियों ने कई घंटो की मशक्कत के बाद केबिल को जोड़ा। इससे करीब छह घंटे बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी। एसडीओ जीपी शर्मा ने बताया कि केबिल को जुड़वाकर आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें