ट्रक का टायर फटने से हाइवे पर लगा जाम
पिलखुवा। चंडी चौराहे के पास बीती रात ट्रक का टायर फटने से यातायात पूरी तरह बंद हो गया, जिसके चलते हाइवे पर लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे हापुड़ से एक ट्रक गाजियाबाद की तरफ जा रहा था। चंडी चौराहे के पास अचानक ट्रक का टायर फट गया। जिस कारण बैलेंस बिगड़ने से ट्रक सड़क के बीच खड़ा हो गया। देखते ही देखते ही हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी संजीव शुक्ला पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंनेे क्रेन और जेसीबी मंगवाकर ट्रक को हटवाने का प्रयास किया। लगभग एक घंटे बाद जाम खुल सकता। कोतवाली प्रभारी संजीव शुक्ला नेे बताया कि ट्रक को साइड में लगवाकर वाहनों को निकलवा दिया गया था। जल्द ही पुलिस ने जाम पर नियंत्रण पा लिया था।