फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड 21 में गंदगी की भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड 21 में गंदगी की भरमार
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ पालिका क्षेत्र के वार्ड-21 ब्रजघाट निवासी दीपक शर्मा, छुट्टन शर्मा, श्याम बिहार, सुरेशचंद, रूकमणि शर्मा ने जिलाधिकारी अदिति सिंह को शिकायती पत्र भेजा है। जिनका कहना है कि उनकी गली में रास्ता और नाली का निर्माण न होने के कारण घरों का गंदा पानी रास्ते में भर रहा है। लोगों का कहना है कि गली में प्रकाश व्यवस्था, सीवर लाइन का भी निर्माण नहीं हो सका है। गंदगी और जलभराव के चलते लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गंदगी और बदबू से संक्रामक बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार पालिका प्रशासन से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। जिससे लोगों में रोष है। नागरिकों ने जिलाधिकारी से सड़क, नाली का निर्माण कराने के साथ ही अन्य समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की है। पालिकाध्यक्ष सोना सिंह का कहना है कि लोगों की परेशानी को देखते हुए जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें