फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाइक सवार बदमाशों ने रोडवेज के परिचालक से नगदी भरा बैग लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने रोडवेज के
विज्ञापन

परिचालक से नकदी से भरा बैग लूटा

हापुड़। दिल्ली से कालागढ़ जा रही लोनी डिपो की एक रोडवेज बस को बुधवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने जबरन रोककर परिचालक से रुपयों से भरा बैग लूट लिया। बैग न छोड़ने पर आरोपी परिचालक को काफी दूर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान 100 नंबर पर कॉल करने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
जानकारी के अनुसार बिजनौर क्षेत्र के अंतर्गत राजपुर पहासू निवासी खेम चंद लोनी डिपो की बस पर परिचालक है। जबकि बिजनौर कस्बे के नगीना निवासी चेतन प्रकाश बस चालक है। दोनों ही संविदा कर्मचारी है। बुधवार रात करीब साढ़े बारह बजे दोनों दिल्ली से बस लेकर कालागढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन

बताया गया कि पिलखुवा कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर स्थित चंडी मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने जबरन बस को रुकवा लिया। इस दौरान बदमाशों ने हथियारों के बल पर परिचालक का रुपयों से भरा बैग लूट लिया। बैग न छोड़ने पर आरोपी उसे काफी दूर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गए। उसके बाद आरोपी उसे सड़क पर घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।
चालक ने 100 नंबर पर काल कर मामले की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन तीन बार फोन करने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
उसके बाद चालक घायल परिचालक को बस से लेकर हापुड़ बाइपास पहुंचा जहां पुलिस की गाड़ी को खड़ा देखकर उसने मामले की जानकारी दी। इस सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि पिलखुवा कोतवाली में पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उनका कहना है कि जल्द मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

कस्बे में रोडवेज बस को रुकवाकर लूटपाट किया जाना काफी दुस्साहसिक मामला बनता है। एसपी ने कहा कि वह इस वारदात को चुनौती के रूप में स्वीकार कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। इसलिए फिलहाल कुछ भी कहना उचित नहीं है। इसका वारदात की पड़ताल के लिए एसओजी, क्राइम ब्रांच, कोतवाली पिलखुवा, हापुड़ और हापुड़ देहात को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें