फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक जिला चिकित्सालय के निर्माण की धीमी गति पर भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय के निर्माण की धीमी गति पर भड़के विधायक
विज्ञापन


हापुड़। भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर हापुड़ विधान सभा सीट से निर्वाचित विधायक विजयपाल आढ़ती ने बृहस्पतिवार को अचानक निर्माणाधीन जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दो मिस्त्रियों के बल पर चल रहे धीमे निर्माण कार्य पर नाराजगी जाहिर की।
विधायक ने सीएमओ से कहा कि वह स्वयं समय समय पर औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता को देखे इसकी लगातार शिकायत मिल रही हैं। अगर इस मामले में सुधार नहीं हुआ तो वह मुख्यमंत्री को लापरवाही किए जाने की रिपोर्ट भेज देंगे। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर जल्द से जल्द ओपीडी तैयार करायी जाए, जिससे गरीब जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को भी हिदायत दी कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। इसलिए निर्माण कार्य उत्तम होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक विजयपाल आढ़ती का कहना था कि उनके प्रयास से इस जिला अस्पताल का निर्माण किए जाने की धनराशि करीब 14.50 करोड़ रुपये रिलीज हो सकी। इसके बावजूद निर्माण कार्य की गति धीमी होना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें