फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में जल्द मिलेगी सीटी स्कैन की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी में जल्द मिलेगी सीटी स्कैन की सुविधा
विज्ञापन


हापुड़। जिलेवासियों को अब जल्द ही सीटी स्कैन सुविधा की सौगात मिलने जा रही है। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने मशीन लगाने के लिए एक एजेंसी को भी नामित कर दिया है। इतना ही नहीं गढ़ रोड पर इस सुविधा के लिए जमीन का आवंटन भी हो चुका है। इससे जल्द ही मरीजों को सीटी स्कैन पर आने वाले महंगे खर्च से निजात मिल जाएगी।
जिले के किसी सरकारी अस्पताल में फिलहाल सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में मरीजों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए निजी अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। जहां मरीजों को कम से कम एक हजार रुपये खर्च करने के बाद यह सुविधा मिलती है।
विज्ञापन

मरीजों की समस्या को देखते हुए बीते दिनों सीएमओ ने शासन से इस संबंध में पत्राचार किया था। उसके बाद शासन से सीटी स्कैन की सुविधा के लिए हरी झंडी मिल गई है। विभाग से नामित एजेंसी ने गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सर्वे कर लिया है। इसके लिए सीएचसी में संचालित अल्ट्रासाउंड सेेंटर के पास खाली पड़े कमरों को आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वेद प्रकाश का कहना है कि सीटी स्कैन के लिए गढ़ रोड सीएचसी में जगह का आवंटन हो चुका है। नामित एजेंसी ने सर्वे कर लिया है, जल्द ही मरीजों को यह सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें