फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अवैध कालोनियों में भी बिजली निगम अपने खर्च पर देगा पोल, तार की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अब अवैध कालोनियों को भी रोशन करेगा बिजली निगम

- अपने खर्च बिजली निगम देगा पोल, तार की सुविधा
- पुरानी बसी कालोनियों के लोगों को मिलेगा लाभ
- शासन से मिली हरी झंडी, तीन आवेदन पर मिलेगा एक पोल व 40 मीटर एबीसी वायर

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। शहर की पुरानी बसी अवैध कालोनियों के लिए नवरात्र में खुशखबरी है। अब बिजली निगम अपने खर्च पर ऐसे कालोनियों को रोशन करने का फैसला किया है। लोगों को निगम विद्युत पोल और तारों के जरिए आपूर्ति देगा। बिजली निगम के इस पहल से दर्जनों अवैध कालोनियों के लोगों को लंबी दूरी के केबिल कनेक्शन व बांस पर झूलती मौत से निजात मिल जाएगी।
जिले में दर्जनों ऐसी कालोनियां हैं जो पंजीकृत नहीं हैं। लेकिन इन कालोनियों में कई दशकों से लोग रह रहे हैं। यहां बिजली आपूर्ति देने के लिए विद्युत पोल और तार की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। ऐसे में कालोनी के लोगों ने बल्लियों के सहारे केबिल कनेक्शन लेकर अपने घरों को रोशन किया है। करीब 200 मीटर दूरी तक के केबिल कनेक्शन होने के कारण कई बार बारिश के मौसम में फाल्ट से जान माल की क्षति होने का खतरा बना रहता है। इन कालोनियों में बिजली की चोरी भी बड़े पैमाने पर हो रही है। बढ़ते लाइन लॉस और राजस्व क्षति के चलते अब निगम अफसरों ने इन कालोनियों में विद्युत पोल और एबीसी केबिल डालने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से भी इस पहल को हरी झंडी मिल चुकी है। निगम अफसरों के अनुसार इन कालोनियों के तीन उपभोक्ताओं के आवेदन करने पर एक पोल व 40 मीटर एबीसी वायर की व्यवस्था निगम अपने खर्च पर करेगा। अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि लाइन लॉस रोकने और राजस्व वसूली को बढ़ाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। जिन कालोनियों में विद्युत पोल, तार नहीं हैं, वहां निगम अपने खर्च पर इनकी व्यवस्था कराएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें