बाल कटने के डर से मुस्लिम समाज में चिपकाए जा रहे पर्चे
- पर्चे पर लिखी दुआ से किया जा रहा बाल कटने जैसी घटना से निजात का दावा
- जिले में 20 से अधिक महिलाओं के कट चुके हैं बाल
हापुड़। क्षेत्र में लगातार बाल कटने से महिलाएं दहशत में है। हिंदू-मुस्लिम समाज अपने-अपने हिसाब से टोटकों का सहारा ले रहे हैं। जहां हिंदू घरों के बाहर हल्दी के पंजे लगा रहे हैं। वहीं, मुस्लिम समाज दुआ लिखे पर्चे चिपकवाकर घर में आने वाली किसी भी बला से निजात दिलाने की बात कर रही है।
अब तक जिले में करीब 20 से अधिक महिलाओं की चोटियां कट चुकी है। इन घटनाओं में हिंदू व मुस्लिम दोनों की महिलाएं शामिल हैं। शनिवार को भी बाबूगढ़ के मुदाफरा में दो महिलाओं की चोटी कट गईं। बाल कटने के डर व उससे निपटने के लिए अलग-अलग धर्मों में धार्मिक हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
शहर काजी कारी असगर का कहना है कि इन पर्चो पर केवल दुआ लिखी है। इस दुआ से घर में बीमारी फैलने या बला टाली जा सकती है। उन्होंने किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की अपील की।
------
जिले की प्रमुख घटनाएं
-एक सप्ताह पूर्व गांव असौड़ा में मां बेटी के बाल कटे
-चार दिन पूर्व अलीनगर में एक किशोरी के बाल कटे
-दो दिन पूर्व पिलखुवा में रमपुरा में दो महिलाओं के बाल कटे
--दो दिन पूर्व गढ़ के पलवाड़ा में महिला के बाल कटे