सिखेड़ा निवासी पीड़ित छात्र सगीर ने तहरीर में बताया कि वह मोहल्ला रमपुरा स्थित विद्यालय से लौट रहा था, तभी रास्ते में तीन युवकों ने रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। छात्र के अनुसार हमलावर 10-15 दिनों से एक बात को लेकर लगातार उस पर दबाव बना रहे थे।
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। इसके बाद घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि छात्र के साथ मारपीट की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।