फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की साइड लगने से केंटर पलटा, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज की साइड लगने से कैंटर पलटा, दो घायल
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाइवे पर रोडवेज बस की साइड लगने से संतरों से भरा कैंटर पलट गया। संतरे सड़क पर बिखरने से जाम कुछ देर जाम भी लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैंटर को हाइवे से हटवाया।
विज्ञापन

रामपुर निवासी जनाब जो पंजाब की अभोर मंडी से कैंटर में संतरे भरकर मुरादाबाद बेचने जा रहा था। सोमवार रात जैसे ही वह नेशनल हाइवे पर ब्रजघाट गंगा पुल के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कैंटर में साइड मार दी। इससे चालक जनाब नियंत्रण खो बैठा जिससे कैंटर हाइवे किनारे पलट गया। इससे चालक समेत क्लीनर घायल हो गए। वहीं कैंटर में भरे संतरे सड़क पर फैल गए। हाइवे किनारे कैंटर पलटने से रात के समय जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना के बाद चालक रोडवेज बस समेत मौके से भागने में कामयाब रहा। पीड़ित चालक ने चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। चौकी प्रभारी राजीव कुमार का कहना है कि कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। रोडवेज चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें