अंतिम बार मतदाता सूची में चढ़ाए नाम
धौलाना/हापुड़। रविवार को मतदाता सूचियों में अंतिम बार नाम चढ़ाने के लिए शासन के निर्देश पर मतदाता बूथों पर विशेष कैंप में बीएलओ सुबह से ही उपस्थित रहे। वहीं एसडीएम ने भी बूथों का निरीक्षण किया।
एसडीएम विशाल कुमार यादव ने बताया कि रविवार को बूथों पर बड़ी संख्या में नए मतदाताओं ने अपने वोट बनवाए। इस दौरान उन्होंने बझैड़ा खुर्द समेत सात बूथों का निरीक्षण किया। वहां उन्हें कोई खामी नहीं मिली।
उल्लेखनीय है कि रविवार को सुबह से ही मतदान बूथों पर सरकारी कर्मचारियों के पहुंचने के साथ ही मतदाता भी पहुंचने लगे थे। क्योंकि शासन ने इस रविवार को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अंतिम मौका दिया था।