शासन ने मांगी स्मार्ट क्लास की रिपोर्ट
हापुड़। शासन ने विशेष श्रेणी वाले स्मार्ट क्लास के विद्यालयों की सूची तलब की है। बीएसए से बिंदुवार जानकारी मांगी है ताकि इन स्कूलों की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी मिल सके।
जिले में दस स्मार्ट क्लास वाले विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जिसमें हापुड़ ब्लाक में तीन, धौलाना में तीन, सिंभावली में एक व गढ़ ब्लाक में तीन विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों को विशेष श्रेणी के दिखाने के लिए आधुनिक रंग रोगन से तैयार किया गया है तो पठन पाठन के लिए प्रोजेक्टर आदि का सहारा लिया जाता है।
शिक्षा निदेशक बेसिक ने बीएसए से जले के अंदर के स्मार्ट क्लास वाले विद्यालयों की रिपोर्ट मांगी है। विभिन्न बिंदुओं की रिपोर्ट में पाठन पाठन, संसाधन, शैक्षिक स्तर आदि क्या है।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि शिक्षा निदेशक को जिले के सभी दस विद्यालयों की रिपोर्ट संकलित की जा रही है। निर्धारित समय में रिपोर्ट भेजी जाएगी।