फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में अनियमितता की जांच करने पहुंचे एडीओ का ग्रामीणों ने किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों की जांच करने पहुंचे एडीओ को ग्रामीणों ने घेरा
विज्ञापन


हापुड़। बनखंडा गांव में हुए विकास कार्यों में अनियमितता की जांच करने पहुंचे एडीओ का ग्रामीणों ने घेराव किया। एडीओ के जल्द कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। ग्राम निवासी तीन तीन लोगों द्वारा विकास कार्यों में अनियमितता को लेकर आईजीआरएस पोर्टल पर डाली गई शिकायत के बाद एडीओ व ग्राम पंचायत सचिव सत्यापन के लिए गांव में पहुंचे थे।
उल्लेखनीय है गांव निवासी अंकित व पंकज ने बीते दिनों गांव में विकास कार्यों में अनियमितता को लेकर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय अफसरों से शिकायत के बाद समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ था।
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल की शिकायत का संज्ञान लेने के लिए एडीओ व ग्राम पंचायत सचिव बृहस्पतिवार को गांव में पहुंचे तो आक्रोशित ग्रामीणों ने उनका घेराव कर लिया। इस दौरान गांव में स्थित विद्यालय का भी निरीक्षण किया, जिसमें काफी अनियमितता मिली। स्ट्रीट लाइट, डस्टबिनों का सही स्थानों पर न लगाए जाने की शिकायतें सही मिली।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता पर एडीओ आलोक सिंहा ने ग्रामीणों को जल्द राहत का आश्वासन दिया। साथ ही उचित स्थानों पर डस्टबिन, नए खड़ंजे लगवाने, स्ट्रीट लाइट लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें