किसानों पर लाठीचार्ज की सीबीआई जांच की मांग
गढ़मुक्तेश्वर। अखिल भारतीय जाट महासभा की बैठक में दिल्ली में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। वहीं भाकियू भानु ने भी सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर पीएम के नाम एक ज्ञापन डीएम को सौंपा।
गढ़ नगर में बुधवार को योगेंद्र चौधरी के आवास पर अखिल भारतीय जाट महासभा की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मास्टर बिजेंद्र सिंह और संचालन वेदपाल सिंह ने किया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसान क्रांति यात्रा को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने देना और निर्दोष किसानों पर गांधी जयंती के दिन लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैन का प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर धर्मपाल सिंह, नत्थू सिंह, सूबेदार मेजर ओमवीर सिंह गोयत, करन सिंह, योगेंद्र सिंह, समरपाल सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाकियू भानु ने पीएम के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंडल प्रवक्ता योगेश त्यागी के नेतृत्व में पीएम के नाम एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिन्होंने बताया कि दिल्ली गए किसान यूनियन के कार्यकर्ता पर हुई लाठीचार्ज निंदनीय घटना है। जिसकी सीबीआई जांच कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई। योगेश त्यागी ने कहा कि किसान हित के लिए भारतीय किसान यूनियन द्वारा दिए गए 11 सूत्रीय मांग पत्र पर जल्द से जल्द अमल किया जाना चाहिए। अन्यथा भाकियू भानु भी आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएगी। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष पवन हूण, जितेंद्र नागर, शिवदीप त्यागी, करन सिंह, गंगा शरण शर्मा, रामकुमार आर्य, सुधीर त्यागी, शेर मौहम्मद, डॉ. वीरेंद्र, ओमवीर गिरि, दीपक अधाना, परमाल सिंह, राजेश कुमार, रुपराम लोहिया, राजपाल सिंह, अजय पाल सिंह, अंकुर लोहिया शामिल रहे।