फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन और प्रियासॉफ्ट पर फीडिंग न करने पर चार गांवों के खाते सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्शन और प्रियासॉफ्ट पर फीडिंग
विज्ञापन

न करने पर चार गांवों के खाते सीज

हापुड़। बार-बार निर्देश देने और सख्ती के बावजूद ग्राम पंचायत सचिवों की ओर से एक्शन सॉफ्ट और प्रिया सॉफ्ट पर डाटा अपलोड करने में कोताही बरती जा रही है। वित्तीय वर्ष 2016-17 का डाटा अपलोड न करने पर कार्रवाई करते हुए डीपीआरओ ने जिले के चार गांवों के खातों को सीज करने के आदेश दिए हैं।
डीपीआरओ आलोक सिन्हा ने बताया कि शासन की ओर से स्पष्ट आदेश हैं कि विकास कार्यों से संबंधित डाटे को नियमित रूप से एक्शन सॉफ्ट व प्रिया सॉफ्ट पर अपलोड किया जाए। इसके बावजूद कुछ ग्राम पंचायत सचिव इस कार्य में कोताही बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ तहसील की ग्राम पंचायत अठसैनी व धौलाना दहीरपुर रजाकपुर, बझैड़ा कला व पारपा के ग्राम पंचायत सचिवों ने वित्तीय वर्ष 2016-17 का डाटा अभी तक अपलोड नहीं किया है। इसे लेकर इन चारों गांवों के खातों से धनराशि निकालने पर रोक लगा दी गई है। डीपीआरओ ने इस संबंध में गढ़ व धौलाना के सहायक विकास अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें