फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता अनिल आजाद सहित तीन कार्यकर्ता सपा से निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ नेता अनिल आजाद सहित
विज्ञापन

तीन कार्यकर्ता सपा से निष्कासित

हापुड़। जिला पंचायत अध्यक्ष उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी पति तेजपाल प्रमुख व जिलाध्यक्ष का विरोध कुछ पदाधिकारियों को महंगा पड़ गया। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी विरोधी गतिविधि और अनुशासनहीनता के आरोपों पर दो वरिष्ठ नेताओं सहित तीन को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हाईकमान के इस निर्णय से पार्टी में हड़कंप की स्थिति है।
इस संबंध में दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष सुबोध नागर ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव के दौरान पुलिस और प्रशासन द्वारा सपा प्रत्याशी अनीता सिंह को टिकट न भरने देने के काफी प्रयास किए गए। मगर, सपा कार्यकर्ताओं के प्रयास से ऐसा नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने तेजपाल प्रमुख को फर्जी मामले में गिरफ्तार कर एनकाउंटर का अनावश्यक दबाव बनाकर नामांकन वापस करा दिया। इसके बाद पार्टी के कुछ गद्दार लोग बीजेपी से मिल गए और पार्टी को बदनाम करने के लिए सब कुछ किया, पुतले भी फूंके। सुबोध ने बताया कि शिकायत के बाद प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पूर्व कार्यकारिणी सदस्य अनिल आजाद, पूर्व नगर अध्यक्ष इकबाल कुरैशी व संजीव यादव को छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। निष्कासन ने पार्टी में हड़कंप की स्थिति है। प्रेसवार्ता के दौरान तेजपाल प्रमुख, याद इलाही कुरैशी, संजय यादव, संजय अग्रवाल, संजीव वशिष्ठ, पुरुषोत्तम वर्मा, मनोज कर्णवाल, श्यामसुंदर भुर्जी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल आजाद का इस संबंध में कहना है कि कुछ बेईमान लोगों ने हाईकमान को गुमराह कर यह निष्कासन कराया है। उनके पास जिलाध्यक्ष द्वारा बीजेपी नेताओं से रुपये लेने के सभी साक्ष्य मौजूद हैं। जल्द ही निष्कासन वापस करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें