फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली जेई ने कई घरों में घुसकर सप्लाई कटवा दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली जेई ने कई घरों में घुसकर कटवा दी सप्लाई
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बकाया वसूली अभियान के दौरान बिजली जेई द्वारा कई घरों में घुसकर सप्लाई कटवाने और विरोध पर अभद्रता करने से गुस्साई महिलाओं ने हंगामा कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ की दर्जनों महिला मंगलवार को सड़क पर उतर आईं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता जयवीर सिंह लोधी के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए बिजली जेई पर घर में घुसकर अभद्रता करने और बिल जमा होने के बाद भी कई घरों की सप्लाई काटने के साथ ही केबल भी उतारकर ले जाने का आरोप लगाया। ओमवती, ममता, कृष्णा का कहना है कि बिल जमा होने के बाद भी जेई ने उनके घरों में आ रही सप्लाई कटवा दी। इसका विरोध किया गया तो उनके साथ अभद्रता भी की गई। राजेश देवी, सरिता, नन्ही का आरोप है कि घरों में जबरन मीटर लगाने का दबाव भी बनाया जा रहा है, जो गरीब-मजदूर तबके से जुड़े परिवारों का खुला उत्पीड़न है। महिलाओं ने मनमाने ढंग में सप्लाई काटकर केबल उतरवाकर ले जाने वाले जेई के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई न होने पर बिजलीघर घेरने की चेतावनी दी है। एसडीओ महावीर सिंह का कहना है कि मांगने पर बिल की रसीद न दिखाए जाने की दशा में ही सप्लाई काटी जाती है, लेकिन अगर किसी का बिल जमा है और उसकी सप्लाई काट दी गई है तो उसे जुड़वाने के साथ ही आगे से पूरी तरह जांच के बाद ही सप्लाई काटे जाने की हिदायत भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें