फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 लाख रुपये के 10 बड़े बकायेदारों को ऊर्जा निगम ने किया सार्वजनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
दस बड़े बकाएदारों की सूची चस्पा, नोटिस भी थमाई
विज्ञापन


बड़े बिजली बकाएदारों पर ऊर्जा निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बिल जमा न करने वाले 23 लाख रुपये के 10 बड़े बकाएदार विभाग के निशाने पर हैं।

सभी बकाएदारों की सूची जिला मुख्यालय पर चस्पा कर नाम सार्वजनिक कर दिया गया है। साथ ही सभी को नोटिस भी जारी कर दिया गया है।

बिजली का बिल जमा न करने वाले उपभोक्ता ऊर्जा निगम के लिए सिरदर्द बन गए हैं। क्योंकि वसूली न होने के कारण जिले की आपूर्ति के लिए पर्याप्त बिजली की खरीद नहीं हो पा रही है।

इस समस्या से उबरने के लिए अफसरों ने बकाएदारों की कुंडली खंगाली तो 10 ऐसे बकाएदार मिले, जिन पर ऊर्जा निगम का 23 लाख रुपया बकाया है।

कई बार नोटिस भेजने के बाद भी इन बकाएदारों ने बिल का भुगतान नहीं किया है। मामले की गंभीरता पर निगम अफसरों ने इन सभी उपभोक्ताओं की सूची जिला मुख्यालय पर चस्पा कर दी है,
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही नोटिस भी जारी किया गया। उधर, इस बाबत विभाग के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि करीब 23 लाख रुपये के 10 बकाएदारों के नाम की सूची सार्वजनिक कर दी गई है,

जल्द बिल भुगतान न करने पर इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें