फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। डीएम स्कूल की शीनू ने सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 96.4 फीसदी अंक लेकर गढ़ तहसील में टॉप कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया। प्रबंधक राजेंद्र सिंह और प्रिंसिपल मंजू चौधरी ने बताया कि सभी 259 छात्र छात्राओं के पास होने से स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि निकिता सिरोही और चिराग रस्तौगी ने संयुक्त रूप में 95.8 फीसदी अंक प्राप्त कर तहसील में दूसरा स्थान हासिल किया है।
डीआर इंटरनेशनल स्कूल गढ़ के वैभव त्यागी ने 95.2 फीसदी अंक लेकर अपने स्कूल को टॉप किया है। दूसरे स्थान पर विभोर त्यागी ने 89 और तीसरे स्थान पर भावना चौहान ने 87 फीसदी अंक प्राप्त किए। प्रबंधक प्रदीप त्यागी और प्रिंसिपल डॉ. संदीप त्यागी ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन

रॉयल पब्लिक स्कूल डेहरा कुटी के विक्रांत चौहान और महिमा चौहान ने संयुक्त रूप में 95 फीसदी अंक लेकर स्कूल को टॉप किया है, जबकि दूसरे स्थान पर शैली चौहान ने 94 फीसदी अंक प्राप्त किए। प्रबंधक अवधेश चौहान और प्रिंसिपल अमित चौहान ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है।
एसजीआरएस इंटरनेशनल स्कूल अल्लीपुर के रोहित कुमार ने 88.6 फीसदी अंकों के साथ स्कूल को टॉप किया है, जबकि दूसरे स्थान पर मानसी मलिक को 83 फीसदी अंक मिले हैं। प्रबंधक गंगाशरण चौहान और संचालक आलोक चौहान ने बताया कि संस्था का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है।
आरएसएम स्कूल सिंभावली की अनुष्का सिंघल ने 90 फीसदी अंक के साथ स्कूल को टॉप किया। दूसरे स्थान पर प्राची ने 89.5 और तीसरे स्थान पर कलश त्यागी ने 87.5 फीसदी अंक प्राप्त किए। प्रबंधक महावीर सिंह सिंधू और प्रिंसिपल संदीप कुमार ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन

माउंट कोलंबस स्कूल सिंभावली की रिचा बालियान ने 92 फीसदी अंकों के साथ स्कूल में पहला और सना ने 89 फीसदी अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया है। स्कूल चेयरमैैन सतपाल यादव और प्रिंसिपल राजीव रंजन सिंह ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें