फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने ऑयल फैक्ट्री में मारा छापा, दो नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य विभाग ने ऑयल फैक्ट्री में मारा छापा, दो नमूने लिए
विज्ञापन


धौलाना। त्योहार के मौके पर तेल की मांग बढ़ जाती है। शनिवार को खाद विभाग की टीम ने यूपीएसआईडीसी एरिया में संचालित ऑयल बनाने की कंपनी में छापा मारकर तेल के दो सैंपल लिए।
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा औषधि की प्रभारी व अभिभीत अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि तायल आयल इंड्रस्टीज में छापामार कार्रवाई कर एडिबल ऑयल का नमूना संग्रहित किया गया है। बताया की यूपीएसआईडीसी में रिफाइंड और सरसों का तेल बनाने में लगी फैक्ट्रियों में मिलावट होने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। शनिवार को चार सदस्यीय टीम ने फेस वन में चलने वाली तायल ऑयल इंडस्ट्रीज पर छापामार कार्रवाई कर तेल के नमूने लिए। रिफाइंड और सरसों का मिलावटी तेल तैयार किए जाने की सूचना पर खाद्य औषधि विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच तैयार किए जा रहे सरसों और रिफाइंड ऑयल का सैंपल लिया। इनके मुताबिक तायल ब्रांड रिफाइंड ऑयल के करीब सील पैक टीन रखे मिले। इस दौरान तैयार किए जा रहे सरसों और रिफाइंड ऑयल का सैंपल लिया गया। टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में गंदगी भी दिखी, जिसके बीच तेल को गंदे डब्बों में भरा जा रहा था। टीम में धर्मपाल सिंह, अमित, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें