फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ के 9 युवा बने दारोगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ के 9 युवा बने दारोगा
विज्ञापन


हापुड़। जिले के 9 युवा एक साल की कड़ी मेहनत के बाद दारोगा बन गए हैं। मुरादाबाद पीटीसी में पासिंग आउट परेड के बाद सभी चयनित दारोगाओं को सूबे के अलग अलग जिलों में तैनाती मिल गई है। इससे परिजनों समेत जिले के लोगों में खुशी का माहौल है।
हाल ही में दारोगा बने गांधी विहार निवासी अजय बालियान ने बताया कि वर्ष 2011 में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में जिले के 9 युवाओं का चयन हुआ था। इसमें उनके अलावा सबली निवासी मनिंदर, चमरी निवासी अमित, गढ़मुक्तेश्वर निवासी मशकूर, फगौता निवासी प्रदीप, हापुड़ निवासी रिंकू, संदीप, सचिन, कस्तला निवासी चेतन शामिल थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सितंबर 2017 में प्रशिक्षण के लिए मुरादाबाद की पीटीसी में भाग लिया। यहां करीब 13 महीने तक चली ट्रेनिंग के बाद एक नवंबर को पास आउट परेड का आयोजन हुआ। इसमें हापुड़ जिले के सभी भर्ती हुए 9 नवनियुक्त दारोगाओं का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। पास आउट परेड में उन्हें पद के प्रति कर्तव्यों के निर्वाह की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

बता दें कि करीब सात साल तक भर्ती के अधर में लटका होने से चयनित युवा खासे परेशान थे। हालांकि लंबे इंतजार के बाद अब उन्हें दारोगा के पद पर तैनाती मिलने से वह फूले नहीं समा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें