प्रियंका रस्तोगी को एमफिल में मिला गोल्ड मैडल
हापुड़। नगर के मोहल्ला जवाहरगंज निवासी कुमारी प्रियंका पुत्री राजीव रस्तोगी ने राजस्थान के जयपुर स्थित वनस्थली विद्यापीठ में संस्कृत विषय में एमफिल गोल्ड मैडल से उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
प्रियंका के पिता राजीव रस्तोगी ने बताया कि उनकी पुत्री ने जयपुर स्थित वनस्थली विद्यापीठ से एमफिल की परीक्षा संस्कृत विषय से गोल्ड मैडल के साथ उत्तीर्ण की है। इसके लिए पांच अक्तूबर को वहां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ओक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर लुईस रिचर्डसन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रियंका को उसकी इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। प्रियंका को इस सम्मान के लिए लगातार बधाई मिल रही हैं। उसने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यहां भी उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।