शिक्षण संस्थाओं में हरियाली तीज मनी
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़, सिंभावली और बहादुरगढ़ की शिक्षण संस्थाओं में हरियाली तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अनेक प्रतियोगिताओं हुईं जिसमें छात्राओं ने भाग लिया।
गढ़ के डीएम पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज पर सोमवार को तीज महोत्सव और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या मंजू चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित की गई। जिसमें कक्षा तीन से 12 तक की 150 छात्राओं ने भाग लेकर विभिन्न आकर्षक डिजाइनों में मेहंदी लगाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। कक्षा तीन से पांच के वर्ग में सानिया प्रथम, सना द्वितीय स्थान पर रहीं। कक्षा 6 से आठ तक के वर्ग में दिशा ने प्रथम और उजबा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौ से 10 के वर्ग में प्रियांशी प्रथम और निकिता द्वितीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा कक्षा 11 व 12 में साक्षी ने पहला और दिव्यांशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिन्हें स्कूल प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने पुरस्कृत करते हुए भारतीय संस्कृति को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया। वहीं स्कूल प्रांगण में डाले गए झूलों पर झूलते हुए छात्राओं ने सावन के गीत भी गाए। इसके अलावा गांव अल्लीपुर के एसजीआरएस इंटरनेशनल स्कूल में राइटिंग और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेंहदी प्रतियोगिता में प्राइमरी विंग में अर्पिता गौतम प्रथम, पूर्णिमा द्वितीय और खुशी तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में रिंकी ने पहला, शालू ने दूसरा और निशांत ने तीसरा स्थान हासिल किया। राइटिंग प्रतियोगिता में प्री प्राइमरी विंग में यशिका, शोएब,अंकुश प्रथम और सृष्टि, अफनान, नक्ष गौतम दूसरे स्थान पर रहे। वहीं कक्षा एक में वंश, दो में अनामिका, तीन में खुशी और चार में आर्यन ने पहला स्थान लिया। प्रबंधक आलोक चौहान और प्रधानाचार्या मौसम राणा ने विजेता छात्रों को पुरस्कृत कर उनका हौंसला बढ़ाया। इसके अलावा गढ़ के श्री भारती बाल विद्यालय में भी तीज के अवसर पर हवन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाचार्या सुधा शर्मा, गरिमा शर्मा, राजकुमार अरोड़ा समेत शिक्षकों ने आहुति देकर विश्व शांति की कामना की। सिंभावली के बाबा रामदास उदासीन इंटर कॉलेज, आरएसएम इंटर कॉलेज, माउंट कोलंबस स्कूल में भी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस मौके पर धर्मवीर सिंह, संदीप सिंधु, राजीव रंजन सिंह,श्वेता सिंह, युद्धिष्ठिर यादव, सुदर्शन पाल, अशोक कुमार, रामकुमार आचार्य, फुरकान अली, सुम्मैया निसार, सतांशी चौधरी समेत शिक्षक मौजूद रहे।