फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रोज सीएचसी,पीएचसी का निरीक्षण करेंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब रोज सीएचसी, पीएचसी
विज्ञापन

का निरीक्षण करेंगे अधिकारी

हापुड़। जिले के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों के लिए एक जानकारी भरी खबर है। अब रोजाना अधिकारी अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे। अगर किसी कर्मचारी ने कार्य के प्रति लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सीएमओ ने एडिशनल सीएमओ और डिप्टी सीएमओ को निर्देशित कर दिया है।
जिले के गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, धौलाना, सपनावत सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत बहुत से कर्मचारी ऐसे हैं जो सुबह आठ बजे कभी कभार ही अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे में उपचार कराने के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो ग्रामीण और नागरिक सीएमओ से ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार भी लगा चुके हैं, लेकिन अधिकारियों की बेरुखी के चलते कार्रवाई नहीं हुई। अब सीएमओ ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की रणनीति तैयार कर ली है। नए आदेश के अनुसार एडिशनल सीएमओ और डिप्टी सीएमओ रोज सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का रोजाना निरीक्षण करेंगे। अगर निरीक्षण के दौरान कोई कर्मचारी अनुपस्थित मिला तो उसका वेतन काटा जाएगा। हालांकि एसीएमओ एक सप्ताह से रोजाना निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डा. ए. के सिंह ने बताया कि कार्य के प्रति कोई कर्मचारी लापरवाही नहीं बरत सके। इस कारण रोज निरीक्षण करने के लिए एडिशनल सीएमओ और डिप्टी सीएमओ को निर्देश दिए हैं। प्रत्येक अधिकारी दो-दो दिन अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें