फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए के निरीक्षण में बंद मिला उबारपुर का प्राथमिक विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए के निरीक्षण में बंद मिला
विज्ञापन

उबारपुर का प्राथमिक विद्यालय

हापुड़। बीएसए के निरीक्षण में उबारपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर ताला लटका मिला। इसी गांव के दूसरे विद्यालय में दो शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। वहीं, हाफिजपुर के प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम में अनियमितता मिली। इस पर बीएसए ने कार्रवाई कर, शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, एक दिन का वेतन भी काटा गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता को बीते कई दिन से विद्यालयों में अनियमितता व शिक्षकों के स्कूल न पहुंचने की शिकायत मिल रही थी। मामले की गंभीरता पर बीएसए ने उबारपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर ताला लटका मिला और सभी शिक्षक अनुपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक समेत समस्त स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। तीन दिन में स्पष्टीकरण न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसी गांव के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में भी दो शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। उनका एक दिन का वेतन काट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बीएसए ने हाफिजपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां छात्रों की संख्या कम थी, लेकिन रजिस्टर में उनकी अनुपस्थिति नहीं थी। ऐसे में बीएसए ने एमडीएम में अनियमितता का संदेह जता, स्पष्टीकरण मांगा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में भी निरीक्षण जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें