फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल का हापुड़ दौरा आज, सुरक्षा के कड़े सुरक्षा प्रबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल का हापुड़ दौरा आज, सुरक्षा के कड़े प्रबंध
विज्ञापन


हापुड़। राज्यपाल रामनाईक मंगलवार को मोदीनगर रोड स्थित श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जिला प्रशासन ने उनकी सुरक्षा के कड़े प्रबंध करते हुए सोमवार को सभी तैयारियों का जायजा लिया। उसके बाद अधिकारियों ने फाइनल रिहर्सल भी किया। कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल रामनाईक दोपहर 11.50 बजे हेलीकॉप्टर से ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां स्वागत के बाद वे कार से सभागार स्थल पर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उनकी सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
सोमवार दोपहर डीएम कृष्णा करुनेश और एसपी हेमंत कुटियाल अन्य अधिकारियों के साथ श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर पहुंचे और बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने हेलीपैड, सभागार और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा को लेकर रिहर्सल भी की। एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि राज्यपाल की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगी राज्यपाल की सुरक्षा
राज्यपाल की सुरक्षा में तीन अपर पुलिस अधीक्षक, दस क्षेत्राधिकारी, 20 इंस्पेक्टर, एक यातायात निरीक्षक, 48 उपनिरीक्षक, 218 कांस्टेबिल, 18 महिला उपनिरीक्षक, 50 महिला कांस्टेबल और तीन प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। यातायात पुलिस मेरठ रोड ओवर ब्रिज और मेरठ तिराहा एवं तहसील चौपला आदि पर बैरियर लगाकर यातायात व्यवस्था देखेगी। इसके अलावा अन्य व्यवस्थाओं के लिए सात मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिनमें एसडीएम व तहसीलदार शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें