फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल कबड्डी के लिए हसनपुर के अविष शर्मा का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल कबड्डी के लिए हसनपुर के अविष शर्मा चयनित
विज्ञापन


हापुड़। दिल्ली में 20 फरवरी से होने वाली राष्ट्रीय स्तर की सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए गांव हसनपुर निवासी अविष शर्मा को चयनित किया गया है। हरियाणा में आयोजित ट्रायल के बाद उसका चयन हुआ है। बेटे की उपलब्धि पर परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

हसनपुर निवासी प्रदीप कुमार शर्मा के पुत्र अविष दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कालेज के छात्र हैं। कबड्डी में वह कई बार राज्य स्तर पर पदक जीत चुका है। 11 से 12 जनवरी तक हरियाणा में आयोजित ट्रायल के बाद अविष का चयन किया गया है। अविष ने बताया कि ट्रायल में 1685 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था, इसमें 120 का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि उनका सपना कबड्डी के क्षेत्र में देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना है। अविष को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मौके पर बधाई देने वालों में अंकित गुर्जर, प्रेमांशु कुमार, उत्थान, कपिल शर्मा, प्रशांत शर्मा, बलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें