फोटो फाइल संख्या 27एचपीआर पीएच-01
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जुलूस
निकालकर प्रदेश सरकार को कोसा
- 35वें दिन भी जारी रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। विभिन्न मांगों को लेकर नगर पालिका परिसर स्थित धरना स्थल पर चल रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना सोमवार को 35वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान उन्होंने जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार को कोसते हुए जमकर नारेबाजी की।
उत्तर प्रदेश महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष लवकेश त्यागी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने हक की लड़ाई के लिए धरना दे रही हैं। अधिकारी उन पर दबाव बनाकर कार्य कराने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला संरक्षक मास्टर टेकचंद ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत से कार्य करती हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें बहुत कम मानदेय दिया जा रहा है। पिछले 35 दिन से धरना चल रहा है, लेकिन सरकार के प्रतिनिधि ने उन्हें कोई भी आश्वासन नहीं दिया है। कार्यकर्ताओं के धरने से सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद हैं।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल से नगर पालिका परिसर में जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर दीपाली, सविता, मनीषा, सरिता, सुमन, ममता, अंजना, शरलेश, प्रेमलता आदि मौजूद रहीं।
इसके अलावा धौलाना ब्लॉक परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष इच्छा तोमर के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। इस मौके पर उपाध्यक्ष सुनीता सिसौदिया, ममता, बेबी, ओमवती, राकेश, ललिता, रजनी, मीनाक्षी, जूली व सिंभावली ब्लॉक परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष बबिता त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस मौके पर उर्मिला, गीता सैनी, सुमन त्यागी, परवीना, गीता चौधरी, बबिता, विनीता, हेमलता आदि मौजूद रहीं।