फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू के थपेड़े झेलने को रहे तैयार, पारा जाएगा 40 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
लू के थपेड़े झेलने को रहें तैयार, पारा जाएगा 40 के पार
विज्ञापन


हापुड़। बढ़ते तापमान ने धरती को गर्म करना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में तेज धूप के बीच चलने वाली गर्म हवाएं आंखों में चुभन पैदा करेंगी। इसी सप्ताह पारे के भी 40 डिग्री सेल्सियस पार करने की उम्मीद है। ऐसे में गर्मी लोगों को काफी परेशान करने वाली है।
मौसम जानकारों की माने तो जल्दी ही लू अपना पूरा प्रकोप दिखाएगी। तेज धूप और लू के कारण सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाएगा। मौसम विज्ञानी मनोज आत्रेय ने बताया कि लू का प्रभाव इसी सप्ताह में शुरू हो जाएगा। तापमान में भी वृद्धि होगी। रविवार को तापमान करीब 37 डिग्री रहा है। लेकिन इसमें तेजी से वृद्धि होगी और तापमान 40 डिग्री को भी पार कर जाएगा। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों के अनुसार तापमान ज्यादा या कम होने पर शरीर के आंतरिक अंगों के कार्य में गड़बड़ी आने लगती है। इससे लीवर, किडनी, हार्ट और मधुमेह के मरीजों को काफी दिक्कतें होती हैं। बच्चे व बुजुर्ग लू की चपेट में आसानी से आ जाते हैं। लू के कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इससे बचने के लिए रहन-सहन व खानपान में बदलाव की जरूरत है।
चिकित्सक डा. पराग शर्मा ने बताया कि तेज धूप के कारण शरीर को नियंत्रित करने वाला सिस्टम हाईपोथेेेलमस फेल हो सकता है। सिस्टम फेल होने से गर्मी का पता ही नहीं चलता और जान जा सकती है।

लू से बढ़ेगा हीट स्ट्रॉक का खतरा
हापुड़। लू के प्रकोप से हीट स्ट्रॉक का खतरा बढ़ जाता है। इसकी चपेट में आकर मरीज की मौत तक हो जाती है। क्योंकि लू हवाओं से शरीर में तेजी से पानी की कमी आती है, सावधानी न बरतने पर उल्टी, दस्त हो जाते हैं। जिसके चलते मरीज की हालत बिगड़ती जाती है।
विज्ञापन


- ऐसे बरतें सावधानी -
* लू से बचने के लिए पूरे कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें।
* पेय पदार्थ का अधिक से अधिक सेवन करें।
* फास्ट फूड का सेवन कम करें, तरबूज, खरबूजा खूब खाएं।
* धूप से समय घर से बाहर कम निकलें, आंखों पर चश्में लगाएं।
* समस्या होने पर कुशल चिकित्सक से ही परामर्श लें।

- क्या कहते हैं चिकित्सक -
डिप्टी सीएमओ डा. प्रवीण शर्मा ने बताया कि गर्मी में खासकर बच्चों को डायरिया आदि हो जाता है। लू सेहत के लिए खतरनाक हैं। सावधानी बरतें, धूप में घर से बाहर कम निकलें। पेय पदार्थों का जमकर सेवन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें