फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनरों की सफाई न होने पर भडक़े भाकियू कार्यकर्ता..

विज्ञापन
विज्ञापन
माइनरों की सफाई न होने पर भड़के किसान
विज्ञापन


हापुड़। रजवाहों पर बने माइनरों की सफाई न होने के विरोध में शनिवार को भाकियू भानु के नेतृत्व में किसानों ने मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। 15 दिन का अल्टीमेटम देकर कार्यकर्ताओं ने राहत न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि माइनरों की सफाई न होने के कारण रजवाहों के आखिरी छोर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के अफसरों से कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। आलम यह है कि अधिशासी अभियंता की तैनाती हापुड़ में होने के बावजूद वह मेरठ में बैठते हैं।
विज्ञापन

किसान, मजदूर मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुबीश त्यागी ने बताया कि अधिशासी अभियंता के मेरठ बैठने के कारण किसानों को मेरठ के चक्कर लगाने पड़ते हैं। साफ सफाई न होने के कारण रजवाहों में पानी नहीं आता। जिसके चलते किसानों के फसलों की सिंचाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर, नारेबाजी की। साथ ही अधिकारियों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। इस समयावधि में राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में शिवदीप त्यागी, अमित पांडेय, राजेंद्र सिंह, लीलू सिंह, सतेंद्र सिंह, बलजीत सिंह, राजवीर सिंह भाटी, योगेश त्यागी, अजयपाल, दुबेराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें