फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीडीए ने ध्वस्त की अवैध प्लाटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीडीए ने ध्वस्त की अवैध प्लाटिंग
विज्ञापन


हापुड़। शहर में अवैध कालोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे ध्वस्तीकरण अभियान के तहत मंगलवार को प्राधिकरण की टीम ने नगर के मोहल्ला आवास विकास कालोनी गेट नंबर 73 के पास अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।
प्राधिकरण के विशेष कार्यअधिकारी/ सक्षम अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्राधिकरण उपाध्यक्ष के आदेशों पर शहर में अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत बुधवार को प्रभारी प्रर्वतन राम स्वरूप चौधरी के नेतृत्व में गांव असौड़ा के खसरा संख्या 1721,1722 से लेकर 1726 तक रेलवे के गेट नंबर 73 आवास विकास कालोनी के पास की भूमि पर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। उक्त भूमि पर अवैध प्लाटिंग के साथ अवैध खरीद फरोख्त का कार्य किया जा रहा था। प्राधिकरण की कार्रवाई के दौरान यहां हड़कंप की स्थिति रही। टीम में अवर अभियंता विरेश राणा, देशपाल सिंह व पुलिस बल शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण उपाध्यक्ष आलोक सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदें और इस प्रकार की किसी खरीद फरोख्त से पहले उसकी स्थिति के संबंध में प्राधिकरण से सूचना प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें