फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव वापस लेने के लिए दबाव बनाने का आरोप
ब्लॉक प्रमुख के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव का मामला दोबारा शुरू होने के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। चार क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मौजूदा प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव वापस लेने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। जिन्होंने डीएम को पत्र भेज कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शनिवार को गांव धनपुरा के वार्ड संख्या 99 की सदस्य राजवती, गांव असरा के वार्ड संख्या 21 के प्रहलाद, वार्ड संख्या 93 की किशवरजहां हिम्मतपुर, संजय न्याजपुर खैया वार्ड संख्या 101 ने डीएम अदिति सिंह को शिकायती पत्र भेजे हैं। जिनका कहना है कि उन्होंने मौजूदा प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं। जिसके चलते उनके परिजनों पर अविश्वास प्रस्ताव से हटने का दबाव बनाया जाने लगा है। जिसके चलते उनकी और उनके परिजनों की जान को भी खतरा बना हुआ है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं ब्लॉक प्रमुख रविंद्र यादव का कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। वहीं डीएम अदिति सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें