फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की हाथापाई में परिजन भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों की हाथापाई में परिजन भिड़े
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बच्चों की हाथापाई में उनके परिजन आपस में भिड़ गए, जिसमें लाठी-डंडे चलने से महिला समेत दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव हाजीपुर में शनिवार की दोपहर को कुछ बच्चे खेलकूद के दौरान साइकिल चला रहे थे, जिनमें हाथापाई हो गई। इसकी खबर मिलते ही मौके पर उनके परिजन अपने बच्चों को डांट फटकार कर घर ले जाने की बजाए लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे से भिड़ गए। इसमें महिला रजनी समेत दोनों ही पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिन्होंने एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। रजनी का कहना है कि कई लोग लाठी डंडे लेकर उसके घर में घुस आए, जिन्होंने हमला कर बेटे प्रवेश समेत उसे भी घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने भी रजनी के परिजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी का कहना है कि दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर हुए झगड़ा फसाद की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है, जिसमें दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें