फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37.83 करोड़ से होगा जिले का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन से जिले को मिले 37.83 करोड़, होंगे विकास कार्य
विज्ञापन


हापुड़। जिले में धन के अभाव में अटके विकास कार्यों को अब गति मिल सकेगी। शासन ने जिले में विकास कार्यों के लिए 14वें वित्त वर्ष के तहत दूसरी किस्त 37.83 करोड़ रुपये जारी किये हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल सकेगी।
14वें वित्त की धनराशि की पहली किस्त 37.21 करोड़ जारी होने के बाद दूसरी किस्त का इंतजार था। किस्त जारी न होने से ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहे थे। प्रदेश के विशेष सचिव जितेंद्र बहादुर सिंह ने पूरे प्रदेश के जिलों के लिए 30.89 अरब की धनराशि जारी की है। इसमें द्वितीय किस्त के रूप में हापुड़ के हिस्से में 37.83 करोड़ रुपये आए हैं। जल्द ही धनराशि संबंधित खातों में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

इस धनराशि से होंगे ये कार्य
इस धनराशि से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में नाली, खड़ंजे, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग सड़कें, पेयजल, हैंडपंप, बिजली आदि के कार्य पूरे किये जाएंगे। गर्मियों के मौसम के कारण शासन ने निर्देश जारी किये हैं कि इस धनराशि से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। नए हैंडपंप लगाए जाएं और जो हैंडपंप किसी कारण से बंद हैं उन्हें रिबोर किया जाए।
ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए जाएंगे आदर्श स्कूल
जिले 40 प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूलों को अभी तक आदर्श स्कूल के रूप में विकसित किया जा चुका है। जबकि पूरे जिले में करीब 750 प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूल हैं। ऐसे में अभी बहुत बड़ी संख्या में स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाना बाकी है। 14वें वित्त के लिए मिलने वाली धनराशि को स्कूलों को विकसित करने पर भी खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए 14वें वित्त की धनराशि से काफी महत्वपूर्ण कार्य पूरे किये जाने हैं। दूसरी किस्त जारी होने से इन कार्यों को गति मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें