फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से नहीं होगी बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से मिल सकती है बिजली कटौती से निजात
विज्ञापन

-आईआईए के मंडलीय चेयरमैन ने शक्तिभवन में की वार्ता, मिला आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। जिलेवासियों को बिजली कटौती से राहत मिल जाएगी। अंधाधुंध कटौती से उद्योगों को हो रहे भारी क्षति के चलते शनिवार को आईआईए के मंडलीय चेयरमैन ने शक्तिभवन में बैठक की। इस दौरान कटौती को लेकर व्यवसायियों को आश्वासन दिया।
इन दिनों बिजली की अंधाधुंध कटौती चल रही है। ऐसे में आम लोगों के साथ ही उद्यमियों को भी मुसीबत झेलनी पड़ रह है। आलम यह है कि उद्योगों को प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। स्थानीय अधिकारियों से संतोषजनक जवाब न मिलने से उद्यमियों को खासी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के मंडलीय चेयरमैन अमन गुप्ता ने शक्तिभवन में वार्ता की। उन्होंने उद्यमियों की समस्या को बताया। शक्तिभवन से अमन गुप्ता को रविवार से अघोषित कटौती मुक्त बिजली आपूर्ति मिलने का आश्वासन मिला है। अमन गुप्ता का कहना है कि रविवार से सुबह 5 से 7 बजे तक ही कटौती होगी। इसके अलावा कोई कटौती नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें