27 अगस्त तक निरस्त रहेगी अवध असम एक्सप्रेस
- बिहार में बाढ़ के चलते पानी में डूबी रेलवे लाइनें, ट्रेनों का संचालन हुआ ठप
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़।
बिहार में बाढ़ के कारण कुछ जिलों में रेलवे लाइनें और स्टेशन पानी में डूब गए हैं। इसके चलते रेलवे प्रबंधन ने 27 अगस्त तक करीब एक दर्जन ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इसमें हापुड़ से होकर गुजरने वाली अवध असम एक्सप्रेस भी शामिल है।
एक सप्ताह से बिहार में बाढ़ का कहर जारी है। इस कारण कटिहार, किशनगंज रेलवे स्टेशन के आसपास का ट्रैक पानी में डूब गए हैं। इसके चलते रेलवे बोर्ड ने गुवाहाटी की ओर जाने वाली करीब एक दर्जन ट्रेनों का संचालन 27 अगस्त रद्द कर दिया है। इस वजह से हापुड़ से होकर डिबरूगढ़ से लालगढ़ को जाने वाली गाड़ी संख्या (15909) अवध असम एक्सप्रेस 27 अगस्त तक व लालगढ़ से डिबरूगढ़ जाने वाली गाड़ी संख्या (15910) अवध असम एक्सप्रेस 22 अगस्त तक निरस्त रहेगी।
स्टेशन अधीक्षक एमआर मीना का कहना है कि बिहार में बाढ़ के चलते अवध असम एक्सप्रेस का संचालन 27 अगस्त तक के लिए निरस्त कर दिया गया है।