फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब:लाखों रुपये की टंकी भी नहीं बूझा पा रही सरावनी के लोगों की प्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
साहब : लाखों की टंकी नहीं बूझा पा रही सरावनी की प्यास
विज्ञापन


सरावनी गांव में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लाखों रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी का लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।

लाइन में डाले गए घटिया पाइप क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इससे ग्रामीणों के घर तक पानी नहीं पहुंच रहा है। वहीं, ग्रामीणों ने टंकी को तालाब की जमीन पर बनाए जाने के कारण दूषित पेयजल सप्लाई का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी गुरमीत कौर परम जन सेवा संस्था के अध्यक्ष सुहैल अख्तर ने बताया कि वर्ष 2016 में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से गांव में पानी की टंकी बनाई गई थी। पहले इस जमीन पर तालाब था,
विज्ञापन


जिसमें गांव का गंदा पानी गिरता था। ऐसे में ग्रामीणों को इस स्थान से शुद्ध पेयजल कैसे मिलेगा यह बड़ा सवाल है।

उन्होंने बताया कि पेयजल के लिए बिछायी गई पाइप लाइन बिना जलापूर्ति के ही खराब हो चुकी है। इसक ेचलते घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। मजबूरी में ग्रामीण हैंडपंपों का दूषित पी रहे हैं।
विज्ञापन


कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस है। बुधवार को ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगा प्रदर्शन किया।

वहीं जल्द राहत नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में नावेद, जमील, बुद्ध प्रकाश, इशरार, फिरोज, जुनैद, डा.सुहैल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें