फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शराब के पव्वे में आग लगाकर 11 वर्षीय बच्चे पर हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला मलवा कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात को मदरसे से अपनी मां के साथ लौट रहे 11 वर्षीय बच्चे पर दो अज्ञात युवकों ने जलते हुए शराब के पव्वे से हमला कर दिया। इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। महमाई मार्ग पर स्थित मलवा कॉलोनी निवासी राकिब का 11 वर्षीय बेटा बृहस्पतिवार को अपनी मां के साथ मदरसे से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो युवक पहुंचे। युवकों ने शराब के पव्वे में आग लगाकर सीधे बच्चे के ऊपर फेंक दिया। अचानक हुए इस हमले से बच्चा संभल भी नहीं पाया और उसके पेट का हिस्सा बुरी तरह जल गया। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गए, जबकि बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना के तुरंत बाद बच्चे की मां ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेरठ के बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल बच्चे का उपचार चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें