फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घर में रखे मिले 11 कॉमर्शियल व तीन घरेलू सिलिंडर, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
सिलिंडरों की जांच के लिए मकान में छापा मारने पहुंची टीम। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ रोड स्थित सर्वाेदय कॉलोनी स्थित एक मकान में सूचना के आधार पर पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान एक घर के अंदर से 11 कॉमर्शियल और तीन घरेलू सिलिंडर बरामद हुए। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा सिंह ने बताया कि जन सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी थी कि मनोज गर्ग के मकान में कुछ सिलिंडरों का स्टॉक किया जा रहा है। इसके आधार पर टीम ने पुलिस के साथ मकान पर छापा मारा। इस दौरान मकान से 11 कॉमर्शियल सिलिंडर और तीन घरेलू सिलिंडर बरामद हुए। उन्होंने पूरी रिपोर्ट बनाकर डीएम कार्यालय को भेजी है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि डीएम के आदेश पर मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें