पिलखुवा से पुलिस ने बरामद किए पटाखे। संवाद
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खेडा गेट के पास खाद सोसायटी में शुक्रवार देर रात बिक्री के लिए रखे अवैध पटाखों के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के पास पटाखे रखने का लाइसेंस नहीं था।
सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि पुलिस टीम बृहस्पतिवार की देर रात गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खाद सोसायटी के पास एक व्यक्ति पटाखे बेचने के लिए खड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान मोहल्ला सद्दीकपुरा, छप्पर वाली मस्जिद के पास निवासी इरफान के रूप में हुई। तलाशी में पटाखों के 11 कार्टून मिले। इनमें रंगीन चिंगारी, फूलझड़ी, अनार, चकरी और बम सहित कई प्रकार के पटाखे थे। पुलिस ने नमूने लेकर बाकी पटाखे सील कर दिए। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।