फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टियों के घोषणा पत्र में शामिल हो व्यापारियों की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टियों के घोषणा पत्र में शामिल हो व्यापारियों की मांग
विज्ञापन


हापुड़। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल की ओर से चुनाव से पहले 26 मार्च को दिल्ली में विभिन्न राजनीतिक दलों के समक्ष एकल बिंदु जीएसटी लागू करने की मांग को अपने चुनावी घोषणा पत्र में सम्मलित करने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई जाएगी। फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम में सत्तारूढ़ दल के अलावा सभी प्रमुख दलों के नेताओं का व्यापारियों के संबंध में क्या नजरिया रहेगा, यह प्रश्न उनसे पूछा जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर जीएसटी एकल बिंदु भविष्य की सरकार में लागू करने के लिए अपने घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग भी की जाएगी। व्यापारी अपने हितों को सर्वोपरि रखकर ही आगामी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद विवेक गुप्ता करेंगे।
विज्ञापन


गरीब व असहाय लोगों को खिलाया खाना
हापुड़। उन्नती सोशल वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन पर गरीब व असहाय लोगों को खाना खिलाया। इस दौरान लोगों को शिक्षा के लिए जागरूक किया।
सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने सर्वसम्मति से गरीबों के लिए निशुल्क सिलाई केंद्र, ब्यूटी पार्लर केंद्र और इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स केंद्र खोलने का संकल्प लिया। इस दौरान संस्था के सचिव नरेंद्र सिंह, अध्यक्ष जितेंद्र गौतम, कपिल, प्रिया आजाद, कोषाध्यक्ष निशा शाह, विजय चौहान, मनोज, शांतनु त्यागी, कुमकुम, अतुल सिंह, लक्ष्मी कांत गौतम आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें