फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल द्वारा बकाया के नोटिस देने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बीएसएनएल द्वारा बकाया के नोटिस देने पर हंगामा

हापुड़। बीएसएनएल द्वारा लैंड लाइन फोन के बकाया बिल जमा करने के नोटिस थमाने से गांव गोहरा के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि करीब 15 साल पहले एक्सचेंज ही बंद हो चुका है। ग्रामीणों ने नोटिस लेने से इंकार कर दिया तथा अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में गोहरा में बृहस्पतिवार को बीएसएनएल के अधिकारी पहुंचे और ग्रामीणों पर लैंड लाइन का बकाया बिल जमा कराने को लेकर नोटिस थमा दिए। जिससे ग्रामीण बिफर पड़े और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि करीब 15 साल पहले ही फोन काटे जा चुके हैं। लेकिन विभाग अब जागा और बकाया बिल के नोटिस थमा रहा है। ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बीएसएनएल द्वारा उन्हें 14 सौ रुपये का बिल और नोटिस थमा दिया। जबकि वे पहले ही कनेक्शन कटा चुके हैं। बड़ी बात है कि लंबे समस से एक्सचेंज ही बंद है। ऐसे में बिल भिजवाने की कोई तुक नहीं बनती। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए नोटिस वापस कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ सपना गुप्ता ने बताया कि बकाया बिल को लेकर नोटिस दिये गए थे। अब 22 जनवरी को गांव मुदाफरा में कैंप लगाया जायेगा। किसी उपभोक्ता को दिक्कत है तो वह दस्तावेज लेकर पहुंचे, समस्या का समाधान कर दिया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें