फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतर प्रदेश के विभाजन की मांग पर गरजे आप कार्यकर्ता..

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के विभाजन की मांग पर आप कार्यकर्ता ने दिया धरना
विज्ञापन


हापुड़। उत्तर प्रदेश के विभाजन की मांग को लेकर शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका स्थित धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन कर, सरकार की नीतियों पर विरोध जता जोरदार नारेबाजी की। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
पार्टी जिलाध्यक्ष डा. नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि छोटा प्रदेश बनाकर ही रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य की मूलभूत जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश की आबादी तेजी से बढ़ रही है। बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है, यदि उत्तर प्रदेश का विभाजन हो जाए तो इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।
विज्ञापन

जिला सचिव धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार वोटों की राजनीति के चलते प्रदेश का विभाजन नहीं होने दे रही है। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को जोरशोर से उठाती रहेगी, ताकि लोगों का जीवन सुखमय हो सके।
इस मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन कर, नारेबाजी की। इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मांगों का निस्तारण न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में ब्रह्मपाल सिंह, विनोद चौधरी, डा. मनोज तोमर, डा. उमेश तोमर, उदयवीर शर्मा, ब्रजपाल सिंह, डा. ऋषिपाल सैनी, आजाद, मनोज गुप्ता, मोहम्मद आरिफ, अनुज त्यागी, अंकुश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें