फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम ने रोकी शहर की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम ने रोकी शहर की रफ्तार
विज्ञापन


हापुड़। दिवाली की छुट्टियां समाप्त होते ही रविवार को अचानक वाहनों का दबाव बढ़ने से शहर की सड़कें जाम हो गईं। वाहन चालकों को लंबी कतारों में फंसकर परेशान होना पड़ा। अव्यवस्था के चलते एंबुलेंस भी काफी देर तक जाम में फंसी रहीं। व्यवस्था बनाने में पुलिस कर्मियों का भी पसीना छूट गया।
दिवाली के चलते 4 से 5 दिन की छुट्टियां थी। नौकरी पेशे वाले लोग अवकाश के चलते अपने घर आए हुए थे। सोमवार को कार्य दिवस के चलते लोग रविवार को अपने नौकरी स्थल पर लौटने लगे। ऐसे में अचानक सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलम यह रहा कि शहर की मुख्य मेरठ रोड, बुलंदशहर रोड, गढ़ और दिल्ली रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। तहसील चौपला पर जाम की विकराल स्थिति बन गई। इसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अव्यवस्था का आलम यह रहा कि एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। यातायात उप निरीक्षक तहजीब उल हसन का कहना है कि वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण यह समस्या बनी थी। जाम खुलवाकर लोगों को राहत दिलाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें