फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों का 128 क्विंटल राशन डकार गयी डीलर

विज्ञापन
विज्ञापन
गरीबों का 128 क्विंटल राशन डकार गई डीलर
विज्ञापन


हापुड़। नगर के मोहल्ला गणेशपुरा न्यू आलोक में एक राशन डीलर द्वारा गरीबों के लिए आवंटित 128 क्विंटल गेहूं, चावल की कालाबाजारी का मामला प्रकाश में आया है। जिला पूर्ति विभाग की जांच में इसका खुलासा होने पर महिला राशन डीलर और उसके पुत्र के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
25 अक्तूबर को न्यू आलोक में चल रही राशन की दुकान से संबंधित विभिन्न मोहल्लों की कुछ महिलाओं ने नगर पालिका सभागार कक्ष में चल रहे खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यक्रम में राशन न मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी। महिलाओं का आरोप था कि राशन डीलर द्वारा उन्हें अनाज का वितरण नहीं किया जा रहा है। इस पर जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने पूर्ति निरीक्षक हापुड़ प्रीति रानी और पूर्ति निरीक्षक धौलो कमलेश झा को न्यू आलोक कालोनी स्थित मैसर्स इंद्रा शर्मा राशन डीलर की जांच सौंपी। मौके पर पहुंची टीम ने राशन दुकान की जांच की। दुकान पर साइन बोर्ड, अन्त्योदय कार्ड धारकों की सूची व स्लोग्न नहीं लगे मिले। यहां तक कि विक्रेता ने अपना रेट व स्टॉक बोर्ड भी प्रदर्शित नहीं किया था। जांच के दौरान 12 अक्तूबर से स्टॉक रजिस्टर भी भरा हुआ नहीं मिला। मौके पर 26 कट्टे गेहूं व 17 कट्टे चावल के पाए गए। जिन्हें शिकायतकर्ता महिलाओं और दुकान पर मौजूद अन्य को वितरण कराया गया। मौके पर जो अनाज बांटा गया वह मात्र 12.66 क्विंटल गेहूं व 8.44 क्विंटल चावल का स्टॉक था। इसके बाद दुकान पर खाद्यान्न की मात्रा शून्य हो गई। यहां तक कि आनलाइन ई-पॉश मशीन से 25 अक्तूबर तक विक्रेता द्वारा 52.02 क्विंटल गेहूं व 34.68 क्विंटल चावल की बिक्री हुई। टीम ने स्टॉक रजिस्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक प्रीति रानी ने बताया कि राशन डीलर द्वारा नवंबर माह तक के लिए राजकीय गोदाम से 110.78 क्विंटल गेहूं व 73.87 क्विंटल चावल लिया था। जांच में पाया गया कि विक्रेता इंद्रा शर्मा ने अपने पुत्र विक्रांत शर्मा के साथ मिलकर 77.15 क्विंटल गेहूं व 51.41 क्विंटल चावल की कालाबाजारी की। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। मामले में शनिवार रात डीएम के आदेश पर आरोपित डीलर स्वामी महिला व उसके पुत्र के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें