फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने किसान की भूमि पर कब्जा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दबंगों ने किसान की भूमि पर किया कब्जा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव हरोड़ा निवासी किसान ने मंडलायुक्त को पत्र भेजकर भूमि को कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई है। उसकी भूमि पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव हरोड़ा निवासी प्रमोद कुमार ने मंडलायुक्त को शिकायती पत्र भेजा है। बताया कि नौ जनवरी 2017 में उसने अपने चार भाइयों के साथ मिलकर अपनी माता वीरवती के नाम पर गांव में ही 0.029 हेक्टेयर भूमि खरीदी थी। माता की मृत्यु होने के बाद उक्त भूमि पांचों बेटों के नाम पर दर्ज हो चुकी है। पीड़ित का कहना है कि उक्त भूमि को खरीदने के कुछ दिन बाद ही गांव के ही रहने वाले एक अधिवक्ता ने उस पर अवैध कब्जा कर लिया जो शिकायत करने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देता है। कई बार समाधान दिवस समेत डीएम कार्यालय में शिकायत करने के बाद भी आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। इतना ही नहीं विरोध करने पर आरोपी उसके और उसके परिजनों के साथ मारपीट करते हैं। एसडीएम ज्योति राय का कहना है कि शिकायत के आधार पर भूमि की पैमाइश कराकर जल्द ही अवैध कब्जा धारकों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें