फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात में जमकर बरसे बदरा, धान की फसल पर आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात में जमकर बरसे बदरा, गिरी धान की फसल
विज्ञापन


हापुड़। हापुड़ से जुड़े इलाकों में रविवार को जमकर बारिश हुई। दो घंटे हुई मूसलाधार बारिश से फसलें जलमग्न हो गईं। धान की फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है। धनौरा, वझीलपुर गांव की ओर तो बादल फटने जैसे हालात बन गए। हालांकि शहर में बारिश हल्की रही।
बीते कई दिन से घने बादल छाए हुए थे, लेकिन बरसात न होने से लोग परेशान थे। रविवार को सुबह से ही उमस और आसमान में बादल छा गए। दोपहर करीब तीन बजे हापुड़ से लगे इलाकों में जमकर बारिश हुई।
विज्ञापन

दो घंटे तक झमाझम बारिश से खेतों में लगी फसलें जलमग्न हो गईं। धनौरा, वझीलपुर गांवों के पास तो मानों बादल फटने जैसे हालात बन गए। घरों तक में पानी भरने लगा। इतना ही नहीं खेत पूरी तरह पानी से भर गए। ऐसे में धान की फसल गिरने से फसल को नुकसान होने की आशंका है। बरसात से मौसम के तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली। जिले का अधिकातम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया।

असौड़ा में बरसात से भरभराकर गिरी मकान की छत, मासूम दबा

हापुड़। मेरठ रोड स्थित गांव असौड़ा में रविवार को बरसात के दौरान एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। इसके मलबे में एक मासूम दब गया। आनन फानन में ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया। पीड़ित परिजनों ने मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव असौड़ा में वाहिद अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार को क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई थी। बारिश का पानी उनकी मकान की छत में जमा हो गया। दोपहर के समय जब बारिश रुकी तो अचानक मकान की छत भरभराकर गिर गई। इस दौरान घर में मौजूद एक बालक दब गया। उसकी चीख पुकार सुनकर मौके पर आए परिजन व ग्रामीणों ने किसी प्रकार बालक को बाहर निकाला और पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई अनहोनी नहीं हुई। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को प्रशासन द्वारा उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि मौके पर जाकर मामले की जांच कराई जाएगी। पीड़ित परिवार को राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें