फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली और मिलावटी दूध के गोरखधंधे की धरपकड़ को अभियान चला

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याना से दूध लेकर आईं पांच गाड़ियां पकड़ीं
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। नकली और मिलावटी दूध के गोरखधंधे के खिलाफ शनिवार को खाद्य विभाग की टीम ने अभियान चलाया। अभियान के तहत स्याना क्षेत्र से दूध लेकर आ रही पांच गाड़ियों को पकड़ा तथा उनसे नमूने लेने के बाद जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन

गढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में नकली और मिलावटी दूध का गोरखधंधा तेजी के साथ फल फूल रहा है, जहां प्रतिदिन हजारों लीटर दूध तैयार कर उसे दिल्ली समेत आसपास का राज्यों में सप्लाई किया जाता है। इस खबर को अमर उजाला ने शुक्रवार को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था, जिसके आधार पर डीएम अदिति सिंह ने मिलावटी और नकली दूध के गोरखधंधे की धरपकड़ को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। जिसके अनुपालन में शनिवार को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सदरपुर के पास चेकिंग करते हुए स्याना क्षेत्र से दूध लेकर गढ़ आ रहीं पांच गाड़ियों को पकड़ लिया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि पांचों गाड़ियां गढ़ में दूध सप्लाई करने आ रही थीं, जिनसे नमनूे लेकर जांच को प्रयोगशाला भिजवाया तथा बाद में गाड़ियों को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें